गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, डेटोनेटर और फ्यूज कॉइल भी मिले; पूरे नेटवर्क की जांच शुरू।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने एक खाली घर से 800 किलो अमोनियम नाइट्रेट, 1200 से अधिक जिलेटिन स्टिक, 105 डेटोनेटर और 36 डेटोनेटिंग फ्यूज कॉइल बरामद किए हैं। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी बीरभूम जिले के मल्लारपुर थाना क्षेत्र के कोट गांव में तालाब किनारे स्थित बांस के झुरमुट से 31 जिंदा बम बरामद किए गए थे। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां पूरे मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हैं।
एंकर: राष्ट्रीय समाचार