F-35 डील पर इजरायल-अमेरिका आमने-सामने..........

तुर्किए को F-35 देने की तैयारी से बढ़ी हलचल, नेतन्याहू ने मिडिल ईस्ट के पावर बैलेंस को लेकर जताई चिंता

इस बीच तुर्किए अपने घरेलू KAAN फाइटर जेट प्रोग्राम को भी आगे बढ़ा रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, अंकारा F-35 के साथ-साथ KAAN के लिए अमेरिकी इंजन हासिल करने को लेकर भी बातचीत आगे बढ़ा रहा है।

यह मुद्दा ऐसे समय सामने आया है जब नेतन्याहू अमेरिका पहुंच चुके हैं और ट्रंप के साथ उनकी मुलाकात होनी है। दोनों नेताओं की बातचीत में ईरान, मिडिल ईस्ट की सुरक्षा और क्षेत्र में बदलते सैन्य समीकरण अहम मुद्दे रह सकते हैं। ऐसे में तुर्किए को F-35 देने का अमेरिकी फैसला आने वाले समय में अमेरिका-इजरायल और अमेरिका-तुर्किए संबंधों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एंकर: राष्ट्रीय समाचार