टीम इंडिया में बड़ा बदलाव बुमराह की जगह आकिब नबी........

BCCI ने जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को दिया मौका

आकिब नबी ने अब तक 43 फर्स्ट-क्लास मैचों में 162 विकेट लिए हैं। उनका गेंदबाजी औसत 18.63 रहा है, जबकि एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देकर 7 विकेट है।

नई दिल्ली: श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। इस बदलाव की आधिकारिक जानकारी BCCI ने दी है।

BCCI के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बुमराह के बाएं घुटने में चोट लगी थी, जिससे वह अभी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। मेडिकल टीम की सलाह के बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रखा गया है।

आकिब नबी को पहली बार मिला मौका

29 वर्षीय आकिब नबी घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में 104 विकेट लिए, जिसमें 2025-26 सीजन में 60 विकेट शामिल हैं। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी ने जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई। हाल ही में आकिब इंडिया-A टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर भी गए थे, जहां उन्होंने दो फर्स्ट-क्लास मैचों में 6 विकेट झटके थे।

घरेलू क्रिकेट में दमदार रिकॉर्ड

आकिब नबी ने अब तक 43 फर्स्ट-क्लास मैचों में 162 विकेट लिए हैं। उनका गेंदबाजी औसत 18.63 रहा है, जबकि एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देकर 7 विकेट है। गेंदबाजी के अलावा उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 999 रन भी बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं।

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी।

एंकर: राष्ट्रीय समाचार