बालटाल बेस कैंप जा रही थी बस, S-मोड़ पर चालक का नियंत्रण बिगड़ने से हुआ हादसा; सुरक्षा बलों और स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
रेस्क्यू ऑपरेशन में गंड पुलिस, ITBP, CRPF की 118 बटालियन, 2 असम राइफल्स, 21 राष्ट्रीय राइफल्स, यात्रा पुलिस और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर काम किया। पुलिस के मुताबिक, सभी एजेंसियों की तेजी से की गई कार्रवाई के कारण स्थिति को जल्द नियंत्रित किया जा सका।
हालांकि, समय पर बचाव अभियान शुरू होने से बड़ा नुकसान टल गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बस S-मोड़ पर किस वजह से अनियंत्रित हुई।
एंकर: राष्ट्रीय समाचार