भारत का सफल मिसाइल परीक्षण (अग्नि-4) …….

भारत ने 6 अगस्त 2026 को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्टिंग रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया। स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड की निगरानी में हुए इस परीक्षण में मिसाइल ने सभी निर्धारित तकनीकी और परिचालन मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया।

रक्षा सूत्रों के अनुसार, परीक्षण के दौरान मिसाइल ने तय मार्ग का सफलतापूर्वक अनुसरण किया और सभी तकनीकी तथा परिचालन मानकों पर खरा उतरते हुए अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा किया। अधिकारियों ने इसे पूरी तरह सफल परीक्षण बताया है।

अग्नि-4 भारत की स्वदेशी विकसित अग्नि मिसाइल श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता लगभग 4,000 किलोमीटर मानी जाती है, जिससे यह मध्यम दूरी के रणनीतिक लक्ष्यों को सटीकता के साथ भेदने में सक्षम है। यह ठोस ईंधन (Solid Fuel) तकनीक पर आधारित है और सड़क-आधारित मोबाइल लॉन्चर से भी दागी जा सकती है, जिससे इसकी तैनाती और संचालन अधिक प्रभावी हो जाता है।

अग्नि-4 का यह सफल परीक्षण भारत की परमाणु निवारक क्षमता (Nuclear Deterrence) को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अग्नि मिसाइल श्रृंखला भारत की सामरिक सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा है। अग्नि-1 से लेकर अग्नि-5 तक विकसित मिसाइलें अलग-अलग दूरी के लक्ष्यों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। अग्नि-4 विशेष रूप से मध्यम दूरी के रणनीतिक अभियानों के लिए विकसित की गई है।

एंकर: राष्ट्रीय समाचार