सूरत टेक्सटाइल मार्केट में ₹4.53 करोड़ की ठगी……..

सूरत के टेक्सटाइल मार्केट में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इको सेल की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी रोहित उर्फ पंकज तेलिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर वीरा टेक्सटाइल एजेंसी के नाम का इस्तेमाल कर कपड़ा व्यापारियों से लगभग ₹4,53,49,541 की कथित ठगी करने का आरोप है।

जांच के अनुसार, आरोपी ने कपड़ा कारोबारियों के साथ व्यापारिक लेन-देन का भरोसा जीतकर बड़ी मात्रा में माल लिया और भुगतान किए बिना करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने पुलिस को विस्तृत पूछताछ के लिए 7 दिन की रिमांड मंजूर कर दी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, रोहित उर्फ पंकज तेलिया के खिलाफ केवल सूरत ही नहीं, बल्कि अहमदाबाद और मेहसाणा सहित विभिन्न स्थानों पर भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। मामले की जांच जारी है।

एंकर: राष्ट्रीय समाचार