एयर इंडिया ने अपने नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए टेवोल्डे गेब्रेमारियम को कंपनी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त करने की घोषणा की है। वह इस पद पर कैंपबेल विल्सन का स्थान लेंगे। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब एयर इंडिया अपने आधुनिकीकरण और वैश्विक विस्तार की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।
टेवोल्डे गेब्रेमारियम को वैश्विक एविएशन इंडस्ट्री के सबसे अनुभवी और सफल प्रबंधन विशेषज्ञों में गिना जाता है। उन्होंने इथियोपियन एयरलाइंस ग्रुप के CEO के रूप में 10 वर्षों से अधिक समय तक कार्य किया और इस दौरान एयरलाइन को अफ्रीका की अग्रणी विमानन कंपनी के साथ-साथ दुनिया की प्रमुख एयरलाइंस में शामिल कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में एयरलाइन ने बेड़े का विस्तार किया, नए अंतरराष्ट्रीय रूट शुरू किए और वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई।
नई जिम्मेदारी संभालते हुए टेवोल्डे गेब्रेमारियम एयर इंडिया के लंबी दूरी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को मजबूत करने, प्रमुख एविएशन हब विकसित करने, सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने तथा परिचालन की विश्वसनीयता बढ़ाने पर विशेष ध्यान देंगे। ऐसे में टेवोल्डे का अनुभव एयर इंडिया के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
एंकर: राष्ट्रीय समाचार