Amethi Lok Sabha Election 2024: अमेठी से इंडि-गठबंधन में सस्पेंस बरकरार, बसपा उलझन में है और बीजेपी दुविधा मेंAmethi Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 तो सुर्खियों में ही इसके साथ-साथ लोकसभा की कुछ सीटें ऐसी हैं जिस सीट की चर्चा हर चुनाव में होती है। इन सीटों पर हर पार्टी की नजर बनी रहती है। हर पार्टा अपना दबदबा उन सीटों पर बनाना चाहती है। यह वजह होती हैं कि कुछ पार्टियां उन सीटों पर चुनाव प्रचार के दौरान खूब पैसा लगाती हैं। फिलहाल हम जिस सीट की बात कर रहें हैं वह है लोकसभा की अमेठी सीट इस सीट पर हर किसी की निगाहें आकर रूक जाती है या यूं कहें टिक जाती हैं। अमेठी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति जूबिन इरानी तो चुनाव लड़ने को तैयार हैं लेकिन इनके साथ चुनावी मैदान में टक्कर देने कौन उतरेगा उस प्रत्याशी का नाम जानने की सबके मन में जिज्ञासा जाग रही है।
सीट पर सस्पेंस बरकरार
कांग्रेस-सपा गठबंधन में से किसी नेता को मिलेगा मौका यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। विपक्ष ने किसी नेता के नाम पर मोहर नहीं लगाई है, जिससे इस सीट पर सस्पेंस बना हुआ है। राहुल गांधी या राबर्ट वाड्रा में से किसी एक के चुनाव लड़ने के संकेत तो मिले है लेकिन पूरी तरह किसी का नाम पार्टी की तरफ से नहीं लिया गया है।
Also Read: Haryana News: ड्राइवर की गलती से 6 बच्चों की गई जान, दो दर्जन से ज्यादा घायल
भाजपा अमेठी से तैयार
भारतीय जनता पार्टी तो अमेठी से चुनाव लड़नें की तैयारी में जुट गई है। भाजपा ने पहली लिस्ट में यहां से सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को चुनावी मैदान में उतार दिया हैं। भाजपा का चुनाव अभियान भी शुरू हो गया है। मंडल स्तर पर बैठकें की जा रही है। हर बूथ का बायोडाटा तैयार किया जा रहा है। ताकि किसी प्रकार की कोई गलती न हो।
परिवार के दमाद पर टिकी नजरें
अमेठी को कभी कांग्रेस का गढ़ कहा जाता था। वहीं अभी तक दावेदार को लेकर कोई रणनीती सामने नहीं आई है। कोई राहुल गांधी का नाम ले रहा है तो कोई दामाद राबर्ट वाड्रा साथ ही प्रतापगढ़ जिले की विधायक आराधना मिश्रा का नाम भी इस सीट से सामने आ रहा है। खबरों के अनुसार वायनाड से तो राहुल गांधी चुनाव लड़ने वाले हैं जो 26 अप्रैल को है ऐसे में तो परिवार के दमाद राबर्ट को ही पार्टी सीट देने के फिराक में लग रही है।